
नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं। बता दें कि ईंधन की कीमत बीते शनिवार को स्थिर रहने के बाद अब एक बार आज यानी रविवार 20 जून को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। तेल कंपनियों ने आज जहाँ पेट्रोल (Petrol) के रेट में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, वहीं आज डीजल (Diesel) भी 28 पैसे प्रति लीटर से महंगा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में भी 20 जून को पेट्रोल बढ़कर 97.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
गौरतलब है कि बीते शनिवार को ईंधन की कीमत स्थिर थी। जबकी शुक्रवार को इन्ही ईंधन के दामों में हुई बढ़ोतरी हुई थी। पता हो की मुंबई में अब पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गयी गई है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को पेट्रोल की कीमत 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.69 रुपये प्रति लीटर पर ही टिकी रही। इस दौरान मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.14 प्रति लीटर बिका था।
जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।
शहर |
डीजल |
पेट्रोल
|
दिल्ली |
97.22 |
87.97
|
मुंबई |
103.36 |
95.44
|
कोलकाता |
97.12 |
90.82
|
चेन्नई |
98.40 |
92.58
|
रोजाना सुबह 6 बजे बदलती है कीमत :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।