
बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023) कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल (twin-cooktop model) का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस समय तुर्की में आए भूकंप (earthquake) पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
पीएम मोदी ने कहा कि बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।
कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। pic.twitter.com/GcCTKDSrh1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
पीएम ने कहा IMF द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है। 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।
इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बेंगलुरु pic.twitter.com/GDJBYxH19a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया एनर्जी वीक-2023 भारत की जी20 की अध्यक्षता में पहला बड़ा कार्यक्रम है। करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर मध्यम वर्ग की श्रेणी में आए। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन विनिर्माता बना। भारत के पास दुनिया में चौथी सबसे बड़ी कच्चे तेल के शोधन की क्षमता है।
इस समय तुर्की में आए भूकंप पर हम सभी की दृष्टि बनी हुई है। कई लोगों की मृत्यु और काफी नुकसान की खबरें हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका है। भारत भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बेंगलुरु pic.twitter.com/GDJBYxH19a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2023
कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगले 5 वर्ष नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और अमोनिया सहित ऊर्जा के नए अवतारों के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं… हमारा लक्ष्य देश में नंबर-1 इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करना है और हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी है जो निवेशकों के अनुकूल है।