PM Modi reached Delhi's RML Hospital after completion of 100 crore doses in corona vaccination, talked to people taking vaccine, watch video
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग जारी है। ऐसे में कोविड (Covid-19) की रफ्तार देश में अब धीमी पड़ गई है। इसी बीच भारत ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। देश ने 100 करोड़ वैक्सीनेशन (1 Billion Covid Vaccination Mark) का आंकड़ा पार कर लिया है। इसको लेकर खुद पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने इसके बाद दिल्ली के RML अस्पताल का दौरा किया और यहां जारी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की। पीएम मोदी के इस दौरे का वीडियो (Video) भी सामने आया है जिसमें वह वैक्सीन लगवा रहे लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं। 

    पीएम मोदी ने 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, भारत ने इतिहास रचा। हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की जीत देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों, नर्सों सहित इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार।

    देश में 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने पर बताया जा रहा है कि, कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हासिल की गई इस बड़ी उपलब्धि को जश्न की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके डब्लूएचओ ने भी भारत को बधाई दी है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि, भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है क्योंकि उसने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज दी हैं।