pm modi
FILE - PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली: देश में आज यानी  26 जनवरी को पूरे देश में 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day)(74th Republic Day) को धूम धाम से मनाया जा रहा है। आज दिल्ली के ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होने जा रहीं हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गणतंत्र दिवस को लेकर देशवासियों को सुभकामनाएं दी हैं।  

    पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल (Twitter handle)से ट्वीट कार लिखा है कि गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है। Happy Republic Day to all fellow Indians!

    बता दें कि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास है। इसी दिन भारत का संविधान भी लागू हुआ था।  वैसे तो हमारे देश को भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था।  26 जनवरी के इस दिन को देश का राष्ट्रीय पर्व माना जाता है। 

    आज परेड के दौरान भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति को दर्शाने वाली कुल 23 झांकियां 26 जनवरी को औपचारिक परेड का हिस्सा होंगी।  इन झांकियों में से 17 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तथा छह झांकियां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की होंगी।