
PM मोदी: सियासत सोसाइटी का अहम हिस्सा, लेकिन सोसाइटी में दूसरे मसले भी अहम्
हमें समझना होगा कि सियासत सोसाइटी का अहम हिस्सा है। लेकिन सोसाइटी में सियासत के अलावा भी दूसरे मसले हैं।
सियासत और सत्ता की सोच से बहुत बड़ा, बहुत व्यापक किसी देश का समाज होता है।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
समाज में वैचारिक मतभेद होते हैं, लेकिन जब बात राष्ट्रीय लक्ष्यों की प्राप्ति की हो, तो हर मतभेद किनारे रख देने चाहिए।
जब आप सभी युवा साथी इस सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो ऐसी कोई मंजिल नहीं, जो हम हासिल न कर सकें।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
पिछली शतब्दी में मतभेदों के नाम पर बहुत समय पहले ही जाया हो चुका है।
अब समय नहीं गंवाना है, सभी को एक लक्ष्य के साथ मिलकर नया भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाना है।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/Emr5fwJ7fk
— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
PM मोदी: आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर
आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है।
जिस सदी को भारत की बताया जा रहा है, उस लक्ष्य की तरफ भारत कैसे आगे बढ़ता है, इसे लेकर सब उत्सुक हैं।
इसलिए हम सबका एकनिष्ठ लक्ष्य ये होना चाहिए कि भारत को आत्मनिर्भर कैसे बनाएं।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
PM मोदी: ज्यादा से ज्यादा बेटियों को शिक्षा से जोड़ें
एक empower women का हर फैसले में उतना ही योगदान होता है, जितना किसी और का।
फिर चाहे बात परिवार को दिशा देने की हो या देश को।
मैं देश की अन्य शिक्षा संस्थानों से भी कहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा बेटियों को शिक्षा से जोड़ें।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
PM मोदी: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत के छात्र-छात्राओं की जरूरतों को सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 21वीं सदी में भारत के छात्र-छात्राओं की जरूरतों को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा गया है।
हमारे देश के युवा Nation First के आह्वान के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
पहले मुस्लिम बेटियों को स्कूल ड्रॉपआउट रेट 70% से ज्यादा था वो अब घटकर करीब-करीब 30% रह गया है।
पहले लाखों मुस्लिम बेटियां शौचायल की कमी की वजह से पढ़ाई छोड़ देती थीं, अब हालात बदल रहे हैं।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
PM मोदी बता रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में
Medical education को लेकर भी बहुत काम किया गया है।
6 साल पहले तक देश में सिर्फ 7 एम्स थे। आज देश में 22 एम्स हैं।
शिक्षा चाहे Online हो या फिर Offline, सभी तक पहुंचे, बराबरी से पहुंचे, सभी का जीवन बदले, हम इसी लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं: PM— PMO India (@PMOIndia) December 22, 2020
सरकार higher education में number of enrollments बढ़ाने और सीटें बढ़ाने के लिए भी लगातार काम कर रही है।
वर्ष 2014 में हमारे देश में 16 IITs थीं। आज 23 IITs हैं।
वर्ष 2014 में हमारे देश में 9 IIITs थीं। आज 25 IIITs हैं।
वर्ष 2014 में हमारे यहां 13 IIMs थे। आज 20 IIMs हैं: PM— PMO India (@PMOIndia) December 22, 2020
बिना किसी भेदभाव आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज संभव हुआ।
जो देश का है वो हर देशवासी का है और इसका लाभ हर देशवासी को मिलना ही चाहिए, हमारी सरकार इसी भावना के साथ काम कर रही है: PM— PMO India (@PMOIndia) December 22, 2020
बीते 100 वर्षों में AMU ने दुनिया के कई देशों से भारत के संबंधों को सशक्त करने का भी काम किया है।
उर्दू, अरबी और फारसी भाषा पर यहाँ जो रिसर्च होती है, इस्लामिक साहित्य पर जो रिसर्च होती है, वो समूचे इस्लामिक वर्ल्ड के साथ भारत के सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊर्जा देती है: PM— PMO India (@PMOIndia) December 22, 2020
PM मोदी: मजहब की वजह से कोई पीछे न छूटे
देश आज उस मार्ग पर बढ़ रहा है जहां मजहब की वजह से कोई पीछे न छूटे, सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले, सभी अपने सपने पूरे करें।
सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास ये मंत्र मूल आधार है।
देश की नीयत और नीतियों में यही संकल्प झलकता है।
- पीएम @narendramodi— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 22, 2020
आज देश जो योजनाएं बना रहा है वो बिना किसी मत मजहब के भेद के हर वर्ग तक पहुँच रही हैं।
बिना भेदभाव, 40 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंक खाते खुले।
बिना भेदभाव, 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों को पक्के घर दिए गए।
बिना भेदभाव 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को गैस मिला।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/wR0TCe1qap— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 22, 2020
PM मोदी: AMU में नजर आता है 'मिनी इंडिया'
मुझे बहुत से लोग बोलते हैं कि एएमयू कैंपस अपने आप में एक शहर की तरह है।
अनेक विभाग, दर्जनों हॉस्टल, हजारों टीचर-छात्रों के बीच एक मिनी इंडिया नजर आता है।
यहां एक तरफ उर्दू पढ़ाई जाती है, तो हिंदी भी। अरबी पढ़ाई जाती है तो संस्कृति की शिक्षा भी दी जाती है।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/vkfYaCrezo— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
कोरोना संकट के दौरान AMU ने जिस तरह समाज की मदद की वो अभूतर्पूव है।
लोगों का मुफ्त टेस्ट कराना, आइसोलेशन वार्ड बनाना, प्लाज्मा बैंक बनाना और पीएम केयर फंड में एक बड़ी राशि का योगदान देना समाज के प्रति आपके दायित्यों को पूरा करने की गंभीरता को दिखाता है।
- पीएम @narendramodi— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
आज एएमयू से तालीम लेकर निकले लोग भारत के सर्वश्रेष्ठ स्थानों के साथ ही दुनिया के सैकड़ों देशों में छाए हैं।
एएमयू के पढ़े लोग दुनिया में कहीं भी हों, भारत की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/rw3AkWodj7— BJP (@BJP4India) December 22, 2020
PM नरेंद्र मोदी ने की AMU छात्रों की तारीफ
PM नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में कहा कि, AMU की दीवारों में देश का इतिहास है, यहां से पढ़ने वाले छात्र आज पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं. यहां से निकले छात्रों से कई बार विदेश में उनकी मुलाकात हुई, जो हमेशा हंसी-मजाक और शेर-ओ-शायरी के अंदाज में खोए रहते हैं.
PM मोदी ने जारी किया डाकटिकट
PM Narendra Modi releases postal stamp via video conferencing as part of centenary celebrations of Aligarh Muslim University (AMU) https://t.co/HALhsFsrvB pic.twitter.com/xv2d2ip5IP
— ANI (@ANI) December 22, 2020
PM कर रहे संबोधन
#LIVE: माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को सम्बोधित कर रहे हैं.. https://t.co/VJIpzJM0rq
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) December 22, 2020
नयी दिल्ली. आज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) के शताब्दी वर्ष समारोह में बतौर मुख्य अतिथि PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संबोधित करेंगे। आज उनका यह संबोधन ऑनलाइन ही होगा। इस कार्यक्रम में PM मोदी के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) भी शामिल होंगे। आजका यह यह कार्यक्रम इसलिए भी खास होगा क्योंकि ऐसा 56 साल बाद ही होने जा रहा है जब देश के प्रधानमंत्री AMU के किसी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
At 11 AM tomorrow, 22nd December, will be speaking at the centenary celebrations of the Aligarh Muslim University. @AMUofficialPRO https://t.co/hPkXBQuXGB
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2020
We extend our gratitude @SanjayDhotreMP @DrRPNishank @PMOIndia @ProfTariqManso1 @EduMinOfIndia https://t.co/NH6haQedAa
— Aligarh Muslim University (@AMUofficialPRO) December 22, 2020
कभी लाल बहादुर शास्त्री गए थे AMU:
गौरतलब है कि इसके पहले साल 1964 में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) एएमयू (AMU) गए थे। यही नहीं लाल बहादुर शास्त्री ने AMU के दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के मद्देनजर AMU प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारियां कर रखी है। वहींअलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के आधिकारिक बयान के अनुसार इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए PM नरेंद्र मोदी द्वारा एक विशेष डाक टिकट भी जारी होगा।
कैसी है कार्यक्रम की रूपरेखा:
अगर हम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी की गई जानकारी देखें तो इसके मुताबिक-
- आज सुबह सुबह 10 बजे कुरान ख्वानी के साथ इस कार्यक्रम का आगाज होगा।
- इसके बाद AMU कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर सबका औपचारिक परिचय कराएंगे।
- फिर सर सैयद एकेडमी के निदेशक अली मोहम्मद नकवी विश्वविद्यालय की 100 वर्षों की उपलब्धियों को रखेंगे सामने।
- इसके बाद AMU वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर नईमा खातून महिलाओं की शिक्षा में AMU का योगदान पर बात करेंगी।
- फिर विश्वविद्यालय के चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन अपने विचार व्यक्त करेंगे।
- इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समारोह को संबोधित करेंगे।
- इसके बाद PM मोदी द्वारा एएमयू के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी होगा और फिर वे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
- इस कार्यक्रम का समापन AMU तराने के साथ होगा।