MODI
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) मना रहा है। ऐसे में PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज लाल किले से भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद तथा परिवार वाद के खिलाफ जंग को नई बुलंदी पर ले जाने के भी अपने मजबूत इरादे बता दिए हैं। आज अपने भाषण में उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ना होगा। देश को लूटने वालों को अब सब वापस लौटाना होगा। 

    वैसे भी यह  ऐतिहासिक मौका भी है ,क्योंकि हमारा देश इस बार आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। वहीं आज इस ख़ास मौके पर PM नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और महिलाओं के सम्मान की भी बड़ी जरुरी बात की है।

    लूटने वालों को अब सब लौटाना होगा वापस 

    इसके साथ ही उन्होंने आज भ्रष्टाचार व भाई भतीजावाद, परिवारवादी राजनीति के खिलाफ तेज लड़ाई और देश की राजनीति व संस्थाओं के शुद्धिकरण के लिए अब निर्णायक और कठोर प्रहार के संकेत दिए हैं । आज  प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार गंदगी की तरह है। यह देश को खोखला कर रहा है। अब इसे पूरी तरह से साफ करना होगा। जिन्होंने जितना भी देश का लूटा है, उन्हें सब वापस लौटाना होगा। 

    इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए देश की जनता से जरुरी ताकत की मांग रखी है। साथ ही आज PM ने कहा कि परिवारवाद और भाई भतीजावाद का अब खात्मा करना होगा। इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। यही भ्रष्टाचार अब देश को किसी कीमत  पर मंजूर नहीं है। 

    कौन सी हैं दो बड़ी चुनौतियां

    दरअसल आज PM मोदी ने बताया  कि, देश के सामने फिलहाल 2 बड़ी चुनौतियां हैं। पहली चुनौती- भ्रष्टाचार और दूसरी चुनौती भाई-भतीजावाद और परिवारवाद की। वहीं आज PM ने कहा कि, “भ्रष्टाचार से हर हाल में लड़ना होगा। अब बैंक लुटनेवालों की संपत्ति भी जब्त हो रही है। आज भ्रष्टाचार देश को जैसे दीमक की तरह खोखला करने पर उतारू है। उससे देश को हर हाल में लड़ना ही होगा। अब तो हमारी भी यही कोशिश है कि,  जिन्होंने देश को लूटा है, उनको वह सब लौटाना भी पड़े, हम इसकी भरसक कोशिश कर रहे हैं। बस आप से मुझे ताक़त चाहिए।”