photo- ani
photo- ani

Loading

अमृतसर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) आज अमृतसर दौरे (Amritsar Tour) पर पहुंची हैं। वह एक दिवसीय दौरे पर हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) और सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने उनकी अगवानी की। बता दें कि राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  का अमृतसर में यह पहला दौरा है।  इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ का भी दर्शन करेंगी। 

द्रौपदी मुर्मू गुरुवार बाद दोपहर 12 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन से लेकर सिविल प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने आज ट्रैफिक को पांच जोन में विभाजित किया है। लोगों और वाहन-चालकों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत पेश न हों, इसके लिए खास रोड मैप तैयार किया गया।

 डीसीपी लॉ एंड आर्डर परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि देश की राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए शहर की सुरक्षा को पांच सेक्टरों में विभाजित कर मार्ग सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले राष्ट्रपति श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्री दरबार साहिब, जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री वाल्मीकि तीर्थ के दर्शन करेंगी।