Bhagwant Mann
भगवंत मान (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार पंजाब में आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की पहली कैबिनेट का विस्तार होगा। इस बाबत आज सुबह 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। पता हो कि, आज शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ (Chandigarh) स्थित राजभवन (Rajbhavan) में होगा। इसके बाद लगभग साढ़े 12.30 बजे कैबिनेट की पहली मीटिंग भी होगी। इसके साथ ही पंजाब के नए CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर अपने नए मंत्रियों की लिस्ट शेयर की।

    इसके साथ ही जिन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, उनमें हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ. विजय सिंगला, गुरमीत सिंह मीत हेयर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और ब्रह्म शंकर (जिम्पा) के नाम शामिल हैं। वहीं इन नए मंत्रियों में एक महिला डॉ. बलजीत कौर भी अब शामिल हैं।

    गौरतलब है कि इन नए मंत्रियों में मलोट की विधायक बलजीत कौर और मानसा के MLA विजय सिंगला के रूप में 2 डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। वहीं इस समीकरण में जंडियाला के विधायक हरभजन सिंह के रूप में एक रिटायर्ड अफसर भी मंत्रियों में शामिल होगा। हरभजन सिंह ETO के पद से रिटायर्ड हुए हैं।

    ‘आप’ ने इस बार कैबिनेट के लिए नाम फाइनल करते समय जातिगत फैक्टर का भी पूरा ख्याल रखा। वहीं आज नए मंत्रियों के साथ शपथ लेने के बाद सरकार में CM भगवंत मान समेत 4 जट्‌टसिख, 3 हिंदू और 4 दलित मंत्री होंगे।