bhagwant mann
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली/चंडीगढ़. पंजाब (Punjab) से आ रही खबर के अनुसार, यहां की आप सरकार (Aap Goverment) ने 424 VIP लोगों की सुरक्षा वापस ले ली है। दरअसल जिन VIP लोगों की सुरक्षा वापस ली गई उनमे अनेकों सेवानिवृत अधिकारी और और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। 

    ऐसी भी खबर है कि, सुरक्षा वापस लेने से पहले पंजाब की नई-नवेली भगवंत मान सरकार ने इस मसले पर एक रिव्यू बैठक की थी जिसमें इस बात पर विचार विमर्श किया गया था कि क्या 424 लोगों को सुरक्षा की जरूरत भी है या नहीं ।

    इस जरुरी बैठक के बाद राज्य की आप सरकार ने सुरक्षा में जरुरी कटौती के आदेश क्र दिए हैं। हालाँकि इन 424 VIP लोगों की सुरक्षा को वापस लिए जाने का एक बड़ा कारण यह भी है कि पंजाब पुलिस में पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की कमी को पूरा करना लगभग मुश्किल हो  रहा है।

    पता हो कि, इससे पहले बीते अप्रैल में, पंजाब कि आप सरकार ने पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों और अन्य नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का एल बड़ा आदेश दिया था। वहीं  पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवारे की पत्नी के परिवार की सुरक्षा बीते अप्रैल महीने वापस ले ली गई है।