Navjot Singh Siddhu
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में शुरू रार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ अनुशासन समिति के पास शिकायत की है। इसी के साथ उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है। 

    चौधरी ने लिखा, नवजोत सिंह सिद्धू पिछले साल नवंबर महीने से लगातार कांग्रेस और तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर करप्शन और अकाली दल के हांथो बिकने का आरोप लगते आ रहे हैं। बार बार कहने के बाद भी वह लगातार इस तरह की बयानबाजी करते रहे, जिसका नुकसान हमें विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ा।”

    उन्होंने आगे लिखा कि, “उनकी पार्टी विरोधी गतिविधि नए प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के समय भी देखी गई। जहां उन्हें पार्टी को एक जुट दिखाना था वहां वह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे।” चौधरी ने कहा कि, “सिद्धू पार्टी से ऊपर नहीं हैं और अब उनके खिलाफ एक्शन जरूरी हो गया है।”  वहीं जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, “यह हमारे पार्टी का आंतरिक मामला है।”

    भगवंत मान को बताया था छोटा भाई 

    नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को ईमानदार और छोटा भाई बताया था। उन्होंने कहा था कि पंजाब की जनता ने बदलाव को इसलिए मौका दिया क्योंकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने माफियाओं के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया था। मेरी लड़ाई भी माफियाओं के खिलाफ है। मान को जरूरत है कि माफियाओं के खिलाफ करें।

    सुनील जाखड़ पर हो चुकी है कार्रवाई 

    इसके पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के खिलाफ भी अनुशासन समिति के पास शिकायत की गई थी। जिसके बाद दी गई रिपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त कर करते हुए उनको पार्टी से दो साल के सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल यह कार्रवाई चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ दिए विवादित बयान पर किया गया था।