Amarinder Singh
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) ने कांग्रेस पार्टी (Punjab Politics) को अलविदा कह दिया है। सिंह ने कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दिया है। साथ ही अमरिंदर ने अपनी पार्टी बना दी है। जिसका नाम पंजाब लोक कांग्रेस है। अमरिंदर के इस फैसले के बाद कांग्रेस को टूट का खतरा सता रहा है। 

    ज्ञात हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के रिश्तों में आई खटास के बाद ही कांग्रेस में टूट हुई है। साथ ही दोनों की राहें अब अलग हैं। अमरिंदर ने सिद्धू को सूबे का चीफ बनाने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल ने सिद्धू को सपोर्ट किया है। एक दिन कांग्रेस को इसके लिए पछताना पड़ेगा। 

    दूसरी तरफ पंजाब सरकार में मंत्री राजकुमार वेरका ने अमरिंदर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी प्रेम में पंजाब के विरोधियों के साथ हैं। जनता उन्हें माफ नहीं करने वाली है। वैसे राज्य में अमरिंदर के इस्तीफे और नई पार्टी के ऐलान से कांग्रेस में हलचल तेज है। कांग्रेस को पार्टी टूटने का डर सता रहा है।  

    गौर हो कि इससे पहले देर रात कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक चली थी। जिसमें पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और हरीश चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे।