punjab
File Pic

    Loading

    चंडीगढ़. जहाँ सालभर से किसान आंदोलन को लेकर सुर्खियों में रहा पंजाब चुनावी 9Punjab Election Result 2022) चौखट पार कर चुका है। वहीं ठीक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की बेदखली और फिर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले भी खबरों में कुछ समय पहले तक बने रहे। हालांकि आज इन सबसे अलग चर्चा विधान चुनाव परिणाम की है। बस कुछ देर के इंतजार के बाद अब यह साड़ी तस्वीर साफ हो जाएगी कि पंजाब का अगला पन्त प्रधान कौन बनेगा? क्या आज चन्नी करेंगे कोई चमत्कार या कैप्टन संभालेंगे राज्य की कमान… या फिर ‘आप’ के मान का बढ़ेगा सम्मान…

    राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर 1,416 मतों से पीछे चल रहे हैं। लाम्बी सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुडियां आगे चल रहे हैं। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। 

    फिलहाल शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में दिल्ली की कहानी दोहराकर जोरदार बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। दूसरे नंबर के लिए कांग्रेस और अकाली दल में कड़ी टक्कर है। हालांकि यह केवल रुझान हैं और नतीजों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। 

    अब तक के रुझान 

    कुल सीटें कांग्रेस AAP अकाली भाजपा+ अन्य

    117            15            83     15       2    2

    कुछ ख़ास 

    • फिलहाल पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और सुखबीर सिंह बादल कुख्य रूप से शामिल हैं।
    • पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फिलहाल पटियाला शहर सीट से पीछे चल रहे हैं।
    • वहीं CM चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ और चमकौर साहिब दोनों ही सीट से पीछे चल रहे हैं।
    • अमृतसर ईस्ट सीट से पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अब पिछड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।