
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghuvar Das) को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं इंद्रसेन रेड्डी नल्लू (Indrasen Reddy Nallu) को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार (18 अक्टबूर) को बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। इससे पहले ओडिशा का राज्यपाल दास गणेशी लाल थे, जिनकी जगह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री लेंगे।
President Droupadi Murmu is pleased to make the following appointments- Indra Sena Reddy Nallu as Governor of Tripura and Raghubar Das as Governor of Odisha: Rashtrapati Bhavan
— ANI (@ANI) October 18, 2023
राष्ट्रपति भवन से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ये नियुक्तियां करते हुए खुशी हो रही है । इसमें कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होंगी जब दास और नल्लू अपने-अपने कार्यभार संभालेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से भाजपा के नेता हैं।