राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)
राहुल गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Rahul Gandhi In Cambridge) में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में हिस्सा लेने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचें हैं। इस दौरान राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है। इसके लिए वह लड़ाई लड़ रही है। लेकिन भाजपा हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं। 

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 20 मई को लंदन में एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पर कि बीजेपी चुनाव क्यों जीत रही है और कांग्रेस क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। 

    राहुल ने कहा कि भारत अच्छी स्थिति में नहीं है। BJP ने पूरे देश में मिट्टी का तेल फैला दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है।

    उन्होंने कहा कि हमें इस तापमान को ठंडा करने की जरूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भारत की तुलना पाकिस्तान से की है।