
नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज एक बार फिर मीडिया से बातचीत की। वहीं इस दौरान उन्होंने आगामी 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज अपनी चुप्पी भी तोड़ी है।
उन्होंने आज ये भी कहा कि, “मैं अब भी अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं।” गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था।
#WATCH | Rahul Gandhi, on being asked about a piece of advice he’d give to next Cong chief says, “you’re taking on a historic position that defines a particular view of India. Congress chief is an ideological post. You represent a set of ideas, a belief system & vision of India.” pic.twitter.com/n4oTOX38HX
— ANI (@ANI) September 22, 2022
राहुल ने दी कांग्रेस अध्यक्ष को नसीहत
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही अपनी तरफ से नसीहत दे डाली। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली भी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है उसे याद रखना चाहिए कि वह विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का भी कांग्रेस के साथ प्रतिनिधित्व करता है।
BJP पर साधा निशाना
इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा के बीच, आज राहुल गांधी ने BJP पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, BJP सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि, इस पर हमारा रुख साफ है।