rahul-gandhi
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) के दौरान पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

    वहीं अब से कुछ देर पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने संतोख सिंह के परिवारवालों से मिलकर अपने संवेदनाएं और दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही आज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी सांसद के घर पहुंचकर उनकी अचानक मौत पर अपना दुःख व्यक्त किया। 

    इसके पहले आज राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘श्री संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’ 

    गौरतलब है कि, सांसद संतोख सिंह का आज सुबह निधन हो गया। दो बार सांसद रहे चौधरी जलंधर के फिल्लौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली पदयात्रा में भाग लेते समय बेहोश हो गए थे। वहीं यात्रा में मौजूद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि चौधरी को एम्बुलेंस के जरिए फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।