Rahul-Gandhi
Photo: Rahul Gandhi/ ANI Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है। भारत जोड़ा यात्रा का आज 20वां दिन था। यह यात्रा आज केरला के मलप्पुरम से शुरू हुई थी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ सैकड़ों समर्थक दिखाई दिए। इस दौरान केरला केपांडिक्कड में बोलते हुए राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कहा कि, उनके मरने का एकमात्र कारण यह है कि उन्होंने वेश्या बनने से इनकार कर दिया। 

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोलते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा  कि, उनके मरने का एकमात्र कारण यह है कि उन्होंने वेश्या बनने से इनकार कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं। वो होटल को ध्वस्त कर सबूतों को नष्ट करने में लगे हैं ताकि किसी को भी सच का पता नहीं चल सके। यही बीजेपी की विचारधारा है। महिला उनके लिए दोयम दर्जे की नागरिक हैं। महिलाएं वेश्या बनने से इनकार कर देती हैं, तो वो इसी तरह मरी हुई पाईं जाती हैं। इस पर कौन एक्शन लेंगा?

    इस तरह भाजपा इस देश की महिलाओं के प्रति व्यवहार 

    राहुल गांधी ने कहा, मुझे नहीं पता कि आप लोगों को उत्तराखंड की घटना के बारे में पता है कि नहीं लेकिन भाजपा के एक नेता का बेटा, जो होटल चलाता है, वह एक लड़की को देह व्यापार में जाने के लिए मजबूर कर रहा था। ऐसे मैसेज है जिसमें वह लड़की इसके लिए मना कर रही थी। जब उस लड़की ने इसके लिए मना किया तो उसका मृत शरीर एक नदी में पाया गया। इस तरह भाजपा इस देश की महिलाओं के प्रति व्यवहार करती है। 

    देश को बांटना चाहते हैं कुछ लोग

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि, इस देश में कुछ लोग हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। अगर हम इस भीड़ की तरफ देंखें तो इस भीड़ में बहुत से लोग हैं जिनमें प्रतिभा है, होशियारी है। अगर हम इस भीड़ की शक्ति को एकत्रित कर दें तो हम उनसे स्कूल, शहर आदि बनवा सकते हैं। अब सोचिए कि हम इस भीड़ को बांट दें। इस भीड़ में मौजूद हर शख्स एक दूसरे को मारने-पीटने लग जाए क्या हम इस भीड़ की प्रतिभा का फायदा उठा सकते हैं? क्या हम इस भीड़ से कुछ अच्छा करवा सकते हैं? क्या हम बढिया शहर, अस्पताल, विश्वविद्यालय बनवा सकते हैं? कभी नहीं। 

    कुछ लोग भ्रमित 

    उन्होंने यह भी कहा कि, ने कहा कि इस देश में कुछ लोग हैं जो भ्रमित हैं। वे इस धारणा में हैं कि भारत की समस्याओं का उत्तर इस देश में घृणा, हिंसा और क्रोध फैलाना है। वे इस देश को बांटने और कमजोर करने में विश्वास रखते हैं। 

    बीजेपी के कर्म – बलात्कारी बचाओ

    इससे पहले, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री का नारा – बेटी बचाओ, बीजेपी के कर्म – बलात्कारी बचाओ।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह (मोदी) भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनकी विरासत होगी- सिर्फ़ भाषण, झूठे और खोखले भाषण। इनका शासन तो अपराधियों को समर्पित है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। बता दें कि, कांग्रेस ने ‘जस्टिस फॉर अंकिता’ हैशटैग से सोशल मीडिया में अभियान भी चलाया था।