राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और न्यायपालिका को राज्यों की आवाज़ दबाने का बताया साधन, किरेन रिजिजू ने बोला हमला

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यायपालिका और चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया है। बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “न्यायपालिका, चुनाव आयोग, पेगासस, ये सभी राज्यों के संघ की आवाज को नष्ट करने के उपकरण हैं।” कांग्रेस नेता के इस बयान पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने निंदा की है। 

    उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “न केवल भारत के कानून मंत्री के रूप में बल्कि एक सामान्य नागरिक के रूप में, मैं श्री राहुल गांधी ने भारत की न्यायपालिका और चुनाव आयोग के बारे में जो कुछ भी कहा है, उसकी मैं निंदा करता हूं। ये हमारे लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं।” इसी के साथ उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को तुरंत लोगों, न्यायपालिका और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।”