
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 2019 के आपराधिक मानहानि मामले (criminal defamation case) में अपनी दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दायर करने के लिए सोमवार को सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे। थोड़ी देर में वह पार्टी के नेताओं के साथ सूरत के लिए रवाना होंगे। इससे पहले सोनियां गांधी (Sonia Gandhi) दिल्ली स्थित राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यहीं से सभी सूरत के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य राष्ट्रीय नेता और राज्य इकाइयों के नेता अदालत तक उनके साथ जा सकते हैं।
राहुल गांधी के वकीलों ने कहा कि मामले की सोमवार को ही सत्र अदालत में सुनवाई की खातिर लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्र अदालत से अपनी सजा निलंबित करने का आग्रह करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर करीब दो बजे सूरत पहुंचेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य के सी वेणुगोपाल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सूरत में होंगे। गांधी के अदालत जाने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी शहर में मौजूद रहने की संभावना है।
#WATCH | Former Congress President Sonia Gandhi arrives at the residence of Rahul Gandhi in Delhi.
Rahul Gandhi will today be going to Surat to appeal against the Magistrate court's order convicting him in a defamation case. pic.twitter.com/RA8J56InsZ
— ANI (@ANI) April 3, 2023
सूरत की अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था। लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद गांधी आठ साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई उच्च अदालत उनकी दोषसिद्धि तथा सजा पर रोक न लगा दे। फ़िलहाल राहुल गांधी आज अदालत में अपनी याचिका दायर करने जा रहे हैं।