PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    श्रीनगर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस समय जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) पहुंची है। बुधवार को खराब मौसम के बीच शुरू हुई यह यात्रा कुछ ही देर में रोकनी पड़ी। खराब मौसम और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण आज की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। भारत जोड़ो यात्रा अब 27 जनवरी को फिर से शुरू होगी।  

    जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा क़ि खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण, रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर का चरण रद्द कर दिया गया है। यात्रा अगले दिन, 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू होगी। 

    बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभियान का आज 131वां दिन है। इसी महीने की 30 जनवरी को इस यात्रा का समापन श्रीनगर में किया जायगा। कन्याकुमारी से शुरू यह यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत जोड़ो यात्रा के अब अंतिम पांच दिन ही बचे हैं। जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा बड़ा दी गई है।