rahul gandhi
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Ganhi) ने होशियारपुर में आयोजित अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि, देश के सारे संस्थानों को RSS और BJP ने कंट्रोल कर रखा है। वे यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि, RSS और BJP इसके साथ ही मीडिया, चुनाव आयोग और न्यायपालिका को भी अपने कब्जे में कर रखी है। यह लड़ाई अब सिर्फ राजनीतिक दलों के बीच की ही लड़ाई नहीं रह गई है। साथ ही इन सबके चलते सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया इस देश में नहीं रह गई है। 

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि, देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब और भी ज्यादा गरीब होता दिख रहा है। गौरतलब है कि, इसके पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की आर्थिक मंदी वाली टिप्पणी के बाद आज पूछा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश से ऐसा क्या छिपा रहे हैं। 

    दरअसल केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने बीते सोमवार को पुणे में पत्रकारों से कहा था कि अगर भारत आर्थिक मंदी का सामना करता है तो यह जून के बाद ही होगा लेकिन केंद्र ऐसी स्थिति से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा था कि, अनेक विकसित देश पहले ही आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। 

    इन सबके बीच आज, राहुल गांधी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह पंजाब के टांडा से फिर शुरू हुई। कांग्रेस के कन्याकुमारी से कश्मीर तक के मार्च का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, हरीश चौधरी और राजकुमार चब्बेवाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गांधी के साथ देखा गया। यात्रा ने मुकेरियां में रात को विश्राम करेंगे।