Rajasthan: 11 people were killed after a cruiser collided with a truck in Nagaur today morning
Photo:ANI

    Loading

    जयपुर: राजस्थान (Rajasthan Accident) के नागौर (Nagaur) में भीषण सड़क (Road Accident) हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जिले के श्रीबालाजी कस्बे के पास ट्रक और क्रूजर की जोरदार भिडंत हुई है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। 

    गौर हो कि राजस्थान के नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास में यह हादसा सुबह आठ बजे के करीब हुआ है। बताया जा रहा है कि एक क्रूजर में सवार होकर 17 लोग जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रक से क्रूजर की जोरदार टक्कर हो गई। इस क्रूजर में सवार लोग उसमें फंस गए। इस हादसे में 11 लोगों की जान गई है। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  

    नागौर जिले में भीषण सड़क हादसा-

    वहीं इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची और घायलों को पास के नोखा अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया। अस्पताल ले जाने के बाद तीन लोगों ने दम तोड़ा है। प्राथमिक उपचार के बाद अन्य लोगों को बीकानेर रेफर किया गया है।