Rajasthan HC ordered to maintain status quo

    Loading

    नई दिल्ली: राजस्थान में सचिन पायलट (Sachin Pilot) और सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के बीच फिर जंग न शुरू हो इसके मद्देनजर जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कांग्रेस करने जा रही है। बताना चाहते हैं कि दिल्ली में आज कांग्रेस नेताओं के साथ सीएम अशोक गहलोत की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा होगी। ऐसी खबरें हैं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस बैठक में शामिल होंगी। 

    गौर हो कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से गहलोत की मुलाकात होगी। जिसमें कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि अशोक गहलोत के अचानक दिल्ली दौरे के बाद कहा जा रहा है कि राजस्थान मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।  

    वहीं खबरें यह भी हैं कि सूबे में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पार्टी आलाकमान और सीएम अशोक गहलोत के बीच बात नहीं बन पा रही है। कहा जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत अपनी कैबिनेट में सचिन पायलट खेमे के विधायकों को शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं। बावजूद इसके कांग्रेस की कोशिश यही है कि पायलट-गहलोत के बीच फिर घमसान शुरू होने से पहले ही कैबिनेट विस्तार कर मसला सुलझा लिया जाए।