
नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 31वीं पुण्यतिथि (Rajiv Gandhi 31st Death Anniversary) है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और बेटी प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
गौर हो कि राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। साथ ही उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राहुल और प्रियंका गांधी उनकी संतान हैं। पूर्व पीएम राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरांबदूर में 21 मई 1991 को एक बम धमाके में मौत हुई थी।
Congress interim president Sonia Gandhi and Priyanka Gandhi pay homage to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 31st death anniversary at Vir Bhumi in Delhi. pic.twitter.com/3NVwviAQAr
— ANI (@ANI) May 21, 2022
दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/cuB30XvWsJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2022
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति के जनक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। pic.twitter.com/fkP8871ZXg
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 21, 2022
Congress leaders P Chidambaram and Sachin Pilot pay homage to former Prime Minister Rajiv Gandhi on his 31st death anniversary at Vir Bhumi in Delhi. pic.twitter.com/QroHD2mALv
— ANI (@ANI) May 21, 2022
सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा कि भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने वाले राजीव जी सदैव हम सभी के प्रेरणास्रोत रहेंगे।