7-year-old girl raped by 15-year-old boy in Kaushambi, Uttar Pradesh, victim admitted to hospital
File Photo

    Loading

     दिल्ली: महिलाओं के सुरक्षा को लेकर भले सरकार भयमुक्त वातावरण बनाने का दावा कर रही हो लेकिन,आए दिन महिला के साथ होने वाली घटना से उनके दावों पर सवाल उठने लगते हैं। नया मामला देश की राजधानी दिल्ली से सामने आया है, जहां एक बार फिर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली के रिहायसी इलाके में गूगल पर एड को पढ़ आराधना ( काल्पनिक नाम)एक फर्नीचर के दुकान पर इंटरब्यू देने पहुंची थी। जहां दुकान के संचालक ने महिला के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म कर दिया। 

    जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में रहने वाली पीड़िता को जॉब की सख्त आवश्यकता थी। उसे कही नौकरी नहीं मिल रही थी। उसने ऑनलाइन गूगल के प्लेटफार्म पर नौकरी खोजी। जहां उसकी बातचीत दक्षिणी दिल्ली स्थित, सीआर पार्क एरिया के एक फर्नीचर शोरूम संचालक से हुई। जीसके बाद संचालक ने महिला को इंटरव्यू के लिए बुलाया। महिला जब इंटरब्यू देने पहुंची तो आरोपी ने महिला का बलात्कार कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

    खबर यह भी  है पीड़ित महिला जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगा रही है,उसके राजनीती पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। अपने बहन के साथ पुलिस स्टेशन में पहुंच महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाकर मामला दर्ज कर आगे की छानबीन कर रही है।