Photo- Social Media/Twitter
Photo- Social Media/Twitter

    Loading

    थाणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) में दुर्लभ रूप से पाया जाने वाला एल्बिनो सांप (Albino Snake)  आज ठाणे के एक परिसर में पाया गया। आमतौर पर यह सांप दुनियां में कम ही देखे जाते हैं ऐसे में ठाणे में इसका मिलना चर्चा का विषय बन गया है। इसका एक वीडियो (Video) सामने आया है। इसकी लंबाई करीब एक फिट (Fit)  है यह दुनिया में दुर्लभ सांपों में से एक है।  

    सर्पमित्र किशोर सालवी ने कहा बचाए गए एल्बिनो सांप की लंबाई करीब 1 फुट है। वर्णक (मेलेनिन) की कमी के कारण यह सांप भिन्न होता है। रंगहीन होने के कारण इसे एल्बिनो कहा जाता है। सफेद रंग और लाल आंखों वाला यह कोबरा अन्य सामान्य सांपों की तुलना में बहुत जहरीला होता है। यह दूसरे सांपों की तुलना में बहुत तेज दौड़ता है। एल्बिनो को दुनिया के सबसे 10 दुर्लभ जानवरों में गिना जाता है।

    बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे जिले के घोरेपदल गांव में भी एल्बिनो सांप पाया गया था। किसान सचिन सोंडकर के घर में यह दुर्लभ नाग मिला है उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस सांप की लंबाई करीब साढ़े 4 फीट से ज्यादा थी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्पमित्र पंकज गाडेकर ने उसे तुरंत पकड़ लिया और वन विभाग के जरिये उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया था। अब एक बार फिर महाराष्ट्र के थाणे में यह सांप मिला है जिसका वीडियो सामने आया है।