File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) संकट के बीच आज यानि 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। रिपब्लिक डे के इस खास मौके पर हर वर्ष देश की राजधानी दिल्ली में राजपथ पर परेड (Republic Day Parade 2022 Live Streaming) का आयोजन किया जाता है।  इस भव्य समारोह को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। देश इस साल अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आप परेड का लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं। 

    ज्ञात हो कि इस वर्ष आप गणतंत्र दिवस परेड का सीधा प्रसारण mygov.in पर भी देख सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ये इंतजाम किया गया है। इस दौरान बस आपको रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा जिससे परेड की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। साथ ही आप गणतंत्र दिवस का सीधा प्रसारण आप राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन पर देख सकते हैं। 

    यहां देखें लाइव-

    गौर हो कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे कि बजाय 30 मिनट की देरी से शुरू होगी। वैसे इतिहास में पहला मौका है जब परेड देरी से शरू होगी। परेड शुरू होने से पहले जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। परेड समारोह 90 मिनट लंबा होगा। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर निकलने वाली झांकियां और परेड देशवासियों को देशभक्ति की भावना से पूरी तरह भर देते हैं।