Republic Day | राजपथ पर दिखा देश का दम, राफेल के शोर से गूंजता रहा आसमान | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJanuary, 26 2021

राजपथ पर दिखा देश का दम, राफेल के शोर से गूंजता रहा आसमान

ऑटो अपडेट
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
11:52 AMJan 26, 2021

गणतंत्र दिवस की परेड ख़त्म,PM मोदी कर रहे लोगों का अभिवादन

राजपथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न खत्म हो गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फिर से वापस राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए हैं.  PM नरेंद्र मोदी ने इस बार भी हर बार की तरह रवाना होने से पहले आम लोगों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं.

11:44 AMJan 26, 2021

दिखा राफेल का जोश

11:19 AMJan 26, 2021

दिखाई दी कोरोना सुरक्षा की भी झांकी

11:04 AMJan 26, 2021

दिखा अयोध्या का राम मंदिर भी

10:50 AMJan 26, 2021

पहली बार लद्दाख की झांकी दिखी, UP के राम मंदिर की झलक भी दिखी

10:47 AMJan 26, 2021

महिला शक्ति का भी हो रहा प्रदर्शन

10:40 AMJan 26, 2021

National Security Guard (NSG) भी दिखा रहे अपना दम

10:39 AMJan 26, 2021

देखिये गणतंत्र दिवस परेड की और विभिन्न झलकियाँ

10:31 AMJan 26, 2021

देश के बेटियाँ भी दिखा रहीं अपना साहस

10:26 AMJan 26, 2021

देश की सेनाएं दिखा रही अपना दम

Load More

Loading

नयी दिल्ली. आज का दिन हमारे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज भारत (India) अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। सर्दी के इस मौसम में आज हमारे देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के राजपथ पर  फिर ऐतिहासिक परेड (Republic Day Parade) निकलेगी, जिसमें दुनिया को भारत अपनी ताकत से रूबरू कराएगा। गणतंत्र दिवस की परेड इस बार कई मायनों में आज खास होने वाली है। आज पहली बार राफेल (Rafale) इस परेड में अपना दम दिखने वाला है। साथ ही इन सबसे अलग आज हर किसी की नजरें किसानों की ट्रैक्टर रैली पर भी रहने वाली हैं। 

गौरतलब है कि भारत (India) आज अपना 72 वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। इसको लेकर पूरे देश में उमंग और उत्साह है। इस दिन आयोजित होने वाली परेड की पूरी तैयारियाँ पूरी कर ली  गई है। यह एक त्यौहार से कम नहीं है। इस दिन लोग जाती, धर्म, संप्रदाय को भूल कर देश भक्ति के रंग  में रंग जाते हैं। आज ही के दिन हर साल नई दिल्ली में राजपथ पर एक गणतंत्र दिवस परेड आयोजित की जाती है। दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति पर उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ होती है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति परेड के लिए मौजूद होते हैं।

आज राजपथ पर होनेवाले कार्यक्रम का ये शेड्यूल रहेगा। आइये देखें क्या ख़ास है आज:

  •  आज सुबह 9 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 
  •  फिर 9.30 बजे नेशनल वॉर मेमोरियल पर पीएम का आगमन होगा। 
  •  इसके 9.52 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड स्थल पर पहुंचेंगे। 
  •  फिर 9.55 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन होगा।
  •  इसके बाद 10.00 बजे ध्वजारोहण होगा।
  •  फिर 10.00 बजे ध्वजारोहण के तुरंत बाद परेड की शुरुआत होगी।
  •  इसके बाद सुबह 11.25 बजे फ्लाइ पास्ट होगा।

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.