घायल बछड़े को लेजा रहे थे लोग, ठेले के पीछे भागती रही गाय, देखें वीडियो

Loading

ओडिशा. मां तो आखिर मां होती है! मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए जान देने को भी तैयार रहती है, चाहे फिर वो इंसान का बच्चा हो या किसी पशु का। सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो देख हर किसी व्यक्ति का दिल पसीज जायेगा। दरअसल, ये मामला ओडिशा का है, जहां गाय के बछड़े को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे के बाद कुछ लोग घायल बछड़े (Injured Calf Viral Video)को ठेले पर लेकर पशु चिकित्सालय जाते दिखे। वहीं, उसकी मां (गाय) भी बछड़े के पीछे-पीछे भागती दिखी। 

रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो ओडिशा के मलकानगिरी का है। वीडियो में बछड़े के प्रति गाय का प्यार देख हर कोई भावुक हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि आपकी संतान दुःख में हो तो आपका मन भी बेचैन होना स्वाभाविक है। गौरतलब हो कि, यह वीडियो यूट्यूब पर OMMCOM NEWS  ने  19 दिसंबर को अपलोड किया था। अब तक इस वीडियो को 23 हज़ार से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

वीडियो में क्या है ख़ास?

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोग घायल बछड़े को ठेले पर लादकर अस्पताल ले जा रहे हैं। गाय बछड़े का पीछा करते हुए ठेले के पीछे भागती  दिख रही है। कुछ लोग इस घटना को देखने के लिए भीड़ लगाए हुए हैं। वहीं कुछ लोग इस घटना को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

लोगों ने दी प्रतिकिया 

वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आज से पहले कभी ऐसा नहीं देखा। सचमुच, मां तो मां होतीहै। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इस पल को हमेशा याद रखा जा सकता है चाहिए। यदि आप दर्द में हों तो आपकी मां को चैन कैसे पड़ सकता है।” इसके अलावा यूजर ने लिखा, “यदि मां का प्यार और आशीर्वाद हो तो हर दुःख दूर हो जाता है।”