Rickshaw drivers thrashed in Thane during Maharashtra bandh, watch video

    Loading

    ठाणे: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Violence) में हुई हिंसा के विरोध में आज महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में बंद (Maharashtra Bandh) का आह्वान किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) से वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें कथित रूप से ऑटो रिक्शा वालों (Auto Rikshaw Drivers) को डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि, ठाणे में बंद को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए शिवसेना (Shivsena) के कुछ कार्यकर्ताओं ने रस्ते पर चल रहे ऑटो रिक्शाओं को अपनी सेवा बंद करने को कहते हुए उन पर डंडे बरसाए। वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।   

     वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ कार्यकर्ता रास्तों पर खड़े हैं और आते-जाते ऑटो रिक्शवालों पर डंडे बरसा रहे हैं। इस दौरान कुछ ऑटो रिक्शा में यात्री भी मौजूद हैं। वीडियो में एक कार्यकर्ता के हाथ में शिवसेना का झंडा भी देखा जा सकता है। पीटने के दौरान कुछ रिक्शा वालों को इनसे बहस करते हुए भी देखा जा सकता है। 

    बता दें कि, मुंबई समेत राज्य के लगभग सभी हिस्सों में दुकानें और सेवाएं बंद हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने कहा है कि, मुंबई में लोकल ट्रेनें (Mumbai Local Train) चालू हैं। वहीं ज़रूरी सेवाओं पर कोई भी रोक टोक नहीं हैं। बताया जा रहा है कि, कल रात से सुबह 8 बजे तक मुंबई में बेस्ट की करीब 8 बसों में तोड़फोड़ हुई है जिसके बाद बेस्ट बस सेवा ने पुलिस प्रोटेक्शन की मांग है। वहीं कई रुट पर बस सेवा बंद कर दी गई है। 

    बता दें, यह बंद महाराष्ट्र सरकार के तीनों गठबंधन दलों- कांग्रेस (Congress), एनसीपी (NCP) और शिवसेना (Shivsena) ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की घटना में मारे गए किसानों के समर्थन में सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।