नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (RIP Group Captain Varun Singh) का भी निधन हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद शोक की लहर है। आठ दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। जिसमें बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित 13 लोगों का निधन हो गया है। वरुण के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) सहित अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।
पीएम मोदी का ट्वीट-
Remembering Sardar Patel on his Punya Tithi. India will always be grateful to him for his monumental service, his administrative skills and the untiring efforts to unite our nation.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2021
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
अमित शाह का ट्वीट-
Deeply pained to learn about the passing away of Group Captain Varun Singh, who was battling with the injuries after the helicopter accident in Coonoor. May God bless the Brave’s soul and give strength to his family. My deepest condolences. Om Shanti Shanti Shanti.
— Amit Shah (@AmitShah) December 15, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।
Pained beyond words to learn of the demise of IAF pilot, Group Captain Varun Singh. He was a true fighter who fought till his last breath. My thoughts and deepest condolences are with his family and friends. We stand firmly with the family, in this hour of grief. https://t.co/hZrdatjaAA
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 15, 2021
नितिन गडकरी का ट्वीट-
Deeply saddened to learn about the passing away of Group Captain Varun Singh Ji who was injured in the unfortunate helicopter crash on 08 Dec 2021. Heartfelt condolences to his family and friends. Om Shanti
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 15, 2021
सीएम अशोक गहलोत का ट्वीट-
Deeply saddened to know of the passing away of braveheart Group Captain Varun Singh, who succumbed to the injuries sustained in helicopter accident in Coonoor. My heartfelt condolences to bereaved family members.May they remain strong.We all stand with them and share their grief.
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 15, 2021
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ट्वीट-
ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह जी के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 15, 2021
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हुए माँ भारती के वीर सपूत, देवरिया निवासी, शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ॐ शांति!