File Pic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए पायलट ने कहा कि, “राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां हर 5 साल में सरकार बदलती है और मुझे लगता है कि अगर हम सही चीजें करते हैं जैसे हमने करना शुरू कर दिया है, तो हमें उस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है ताकि कांग्रेस अगले राजस्थान चुनाव जीत सके। आम चुनाव होने के तुरंत बाद यह महत्वपूर्ण है।”

    सरकार बनाने सभी हो एकजुट 

    कांग्रेस नेता ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष बहुत उत्सुक हैं कि हम सभी राजस्थान में फिर से सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें। मैं उसे नियमित रूप से अपनी प्रतिक्रिया देता रहा हूं। आज हमने संगठनात्मक चुनावों के बारे में भी बात की, पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए।”

    ज्ञात हो कि, राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलती है। कांग्रेस और भाजपा बारी-बारी यहां सरकार बनाते हैं। 2018 में कांग्रेस ने चुनाव जीता और अशोक गहलोत की अगुवाई में सरकार का गठन किया गया। जिसमें सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि, बाद में पायलट ने अपने समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

    करौली की घटना के बाद बदली स्थिति

    पिछले दिनों राज्य में हुए पंचयता और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, हिन्दू नववर्ष के दिन करौली में हुई हिंसा के बाद राज्य की राजनितिक परिस्थिति पूरी तरह बदल गई है। जो भारतीय जनता पार्टी राज्य में बैकफुट पर थी वह इस हिंसा के बाद पूरी तरह सरकार पर हावी हो चुकी है। जिसका ही परिणाम है कि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा नेताओं के खिलाफ बेहद तीखी हमला कर रहे हैं।