sakshi
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के चचित साक्षी मर्डर केस (Sakshi Murder Case) में आरोपी साहिल ने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं इस बाबत उसने कहा था कि, उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल साक्षी कई दिनों से नजरअंदाज कर रही थी। ऐसे में उसने साक्षी को रास्ते से हटाने और सजा देने का मन बना लिया था।

गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने बीते मंगलवार को कहा था कि, आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हम हर संभव सबूत जुटाएंगे।

दीपेंद्र पाठक ने कहा था कि, अभी तक की जानकारी के अनुसार, वे एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ या वे अलग हो गए। आरोपी (साहिल) के मन में रंजिश थी और उसने इस तरह का जघन्य मर्डर किया। यह जुनून का अपराध है। आगे की जांच की जा रही है।

क्या है मामला

जानकारी  दें कि, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई थी। 

दरअसल साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया था। मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया था। वहीं बाद में  आरोपी ने उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा था। एस शाहबाद डेयरी में इस बाबत IPC की धारा 302 के तहत FIR दर्ज हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अब आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल जकर लिया है।