Sanjay Raut
File Photo

'सबका साथ, सबका विकास' का नारा वास्तव में वाजपेयी पर सूट करता है।

    Loading

    मुंबई, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary) की आज जयंती है। इस मौके पर शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने उनकी सरहाना की है। राउत ने कहा कि, जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के बाद अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्हें देश की जनता ने इतना प्यार दिया है। वहीं, ‘सबका साथ, सबका विकास’ का नारा वास्तव में वाजपेयी पर सूट करता है।

    संजय राउत (Sanjay Raut) ने अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘सबका साथ, सबका विकास’ यह नारा वास्तव में अटल बिहारी वाजपेयी  पर सूट करता है। बता दें कि, साल 2014 में पीएम मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ इसी नारे के साथ पदभार ग्रहण किया था।

    संजय राउत (Sanjay Raut) ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “वाजपेयी ने शिवसेना और भाजपा गठबंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ‘सबका साथ, सबका विकास’ लाइन वास्तव में उन पर सूट करती है।” 

    उन्होंने आगे कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी देश में एकमात्र दूसरे नेता थे, जिन्हें जवाहरलाल नेहरू के बाद पूरे देश में इतना प्यार मिला। चाहे वह नागालैंड हो या पुडुचेरी, देश के हर कोने में वाजपेयी का सम्मान करने वाले लोग थे।” राउत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी यह भाजपा के दो प्रमुख स्तंभ थे, जिसके वजह से आज भाजपा अपनी सरकार बना पा रही है। उन्होंने पार्टी को देश भर में फैलाने में मदद की।