Schools Re-open

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ बीते काफी समय से स्कूल खुलने (School Reopening) को लेकर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग फैसले आ रहे हैं। वहीं  दिल्ली (Delhi), यूपी और बिहार (Uttar Pradesh , Bihar) कुछ ऐसे स्टेट्स हैं जहां अभी भी स्कूल खोले नहीं गए हैं। लेकिन इसके उलट वहीं बहुत से राज्यों में आज से स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस शुरू भी कर दी गई हैं। 

    तो आइये आज जानते हैं कौन से राज्यों में आज से स्कूल खुले हैं। लेकिन आप ये भी जान लें कि चाहे राज्य कोई भी हो, एक नियम समान रूप से सभी जगह लागू होता है जिसके तहत जब तक छात्र अपने अभिभावक से लिखित आज्ञा लेकर स्कूल नहीं आते, उन्हें फिजिकल क्लास अटेंड करने की मंजूरी बिल्कुल भी नहीं मिलेगी। इसलिए छात्र अपने पैरेंट्स का कंसेंट लेकर ही आज स्कूल जाएं।

    • झारखंड – राज्य में आज से स्कूल और कॉलेज खोले जाएंगे लेकिन यहाँ के 7 जिलों में स्कूल अभी नहीं खुलेंगे क्योंकि वहां काफी कोरोना केसेस हैं। ये जिले हैं – रांची, पूर्वी सिंहभूम, चतरा, देवघर, सरायकेला, सिमडेगा और बोकारो। अब इन जगहों पर केवल क्लास नौ से बारह तक के स्कूल खुलेंगे। बाकी जगहों पर क्लास एक से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले जाएंगे।
    • मध्य प्रदेश – यहां भी आज से स्कूल खोले जाएंगे। यहां क्लास अब कक्षा एक से बारह तक के खोले जा रहे हैं पर फिलहाल सभी स्कूलों को 50% क्षमता के साथ ही खोला जाएगा।
    • महाराष्ट्र – राज्य में सभी स्कूल और कॉलेजों को आज से खोला जा रहा है। हालांकि स्कूल खोलने का अंतिम फैसला स्थानीय शासन को ही सौंपा गया है। अब वे स्थिति की समीक्षा करते हुए फैसला कर सकते हैं।
    • राजस्थान – यहां कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए फिलहाल केवल दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूलों को आज से खोला गया है। क्लास 6 से 9 तक के लिए स्कूल आगामी 10 फरवरी से खुलेंगे।
    • हरियाणा – फिलहाल हरियाणा में क्लास 10 से 12 तक के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। आज से केवल इन कक्षाओं के छात्र फिजिकल क्लासेस के लिए जा सकते हैं। हालाँकि बाकी क्लासेस पहले की ही तरह ही ऑनलाइन संचालित होंगी।
    • उत्तराखंड – इस राज्य में भी स्कूल खोल दिए गए हैं। लेकिन यहां क्लास एक से नौ तक ऑनलाइन क्लास ही चलेंगी जबकि दसवीं से लेकर बारहवीं तक के छात्र फही ऑफलाइन क्लासेस के लिए फिलहाल जा सकते हैं।