CONGRESS
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा कि, नकली कांग्रेस (Congress) को बीच-बीच में महात्मा गांधी याद आते हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं को यह भी जान लेनी चाहिए  कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी के कारण देश ने उसकी कितनी जमीन हमने खोई थी।  

    आज कांग्रेस-बीजेपी विवाद को हवा देते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, “नकली कांग्रेस को बीच-बीच में महात्मा गांधी याद आते हैं ये अच्छी बात है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनके कार्यकाल में क्या हुआ था, हमने क्या खोया था? नेहरू जी के कारण कितनी जमीन हमने खोई थी, कितना पाया था, उन्हें इसकी जानकारी निकाल लेनी चाहिए।  “

    गौरतलब है कि, बीते सोमवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ था। जब कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को BJP ने घेरा था। दरअसल सदन में अपने एक बयान में उन्होंने कहा था कि, देश की आजादी में BJP के घर से एक कुत्ता तक नहीं मरा। इसके बाद ही सदन में मौजूद समस्त BJP के नेता उनपर आक्रामक हो गए थे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी जवाब में बीजेपी पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा था कि, मैंने जो कहा वह सदन से बाहर था। यहां उस बात की चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

    वहीं आज कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने चीन पर चर्चा की मांग को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा (Gandhi statue) के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । यहां  कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन फेसऑफ पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन में रत हैं।