kesari-nath
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. आज यानी रविवार 8 जनवरी को, वरिष्ठ BJP नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी( Kesarinath Tripathi) का सुबह 5 बजे प्रयागराज में निधन (Death) हो गया। उनकी उम्र 88 साल थी। जानकारी के अनुसार, उन्हें बीते दिसंबर में हाथ में फ्रैक्चर और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उत्तर प्रदेश के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

    इसके बाद त्रिपाठी को शरारारिक  कमजोरी आने की वजह से ICU में एडमिट किया गया था। इलाज एक हफ्ते से ज्यादा चलने के बाद उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी हो कि, BJP त्रिपाठी तीन बार UP विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं।

    अपनी ढलती उम्र में भी पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी काफी ज्यादा सक्रिय रहते थे। वहीं कोरोना महामारी में वह दो बार कोरोना से संक्रमित भी हो गए थे। जिसके चलते उन्हें लखनऊ के SGPGI में उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन तब कोरोना जैसी बीमारी से वह लड़कर वह जिंदगी की जंग को जीत चुके थे। पता हो कि, पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का प्रत्येक वर्ष 10 नवंबर को जन्मदिवस समारोह मनाया जाता था। इस बार भी भव्य रूप से उनका जन्मदिवस समारोह मनाया गया था, जिसमे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कई मंत्री व जनपद के वरिष्ठ लोग शामिल हुए थे।।