Shraddha murder case
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) ने देशभर में सबको हैरान कर रखा है। वहीं, अब आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) को कोर्ट ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले आफताब को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था। जहां, उसका नार्को से पहले होने वाले प्री नार्को टेस्ट हुए। जिसके बाद अस्पताल में ही कोर्ट लगाई गई। 

    स्पेशल सीपी लॉ & ऑर्डर सगरप्रीत हुडा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि, दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से अनुरोध किया था कि, अंबेडकर अस्पताल में ही कोर्ट लगाई जाए। दरअसल, दिल्ली पुलिस की टीम आफताब को नार्को टेस्ट से पहले की प्रक्रिया के लिए अंबेडकर अस्पताल ले गई थी। 

    जिसके बाद आफताब की शनिवार, 26 नवंबर 2022 को कोर्ट में पेशी हुई और कोर्ट ने सुनवाई करने के बाद आफताब को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आफताब को अब तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। दिल्ली पुलिस को आशंका है की, श्रद्धा का मर्डर दिल्ली में हुआ है लेकिन पूरी साजिश हिमाचल में रची गई। इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस पांच राज्यों में जांच कर रही है। 

    बता दें कि, आफताब अमीन पूनावाला (Aaftab Poonawala) ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walker) की हत्या की थी। उसने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया है। आफताब और श्रद्धा लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। इसी साल दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। महरौली में किराए पर इन्होंने फ्लैट लिया था। हालांकि, दोनों के बीच अक्सर ही झगड़े होते रहते थे, लेकिन 18 मई को जब दोनों का शादी की बात पर झगड़ा हुआ तो आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। जिसके बाद उसने श्रद्धा की बॉडी के 35 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।