भागलपुर में श्रद्धा हत्याकांड पार्ट-2: सिरफिरे ने महिला की हत्या के बाद काट डाला हाथ-पैर, जानें पूरा मामला

    Loading

    भागलपुर: बिहार (Bihar)के भागलपुर में महिला की हत्या (murder of woman) मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। महिला की हत्या के बाद सिरफिरे ने उसका हाथ पैर काट डाला। पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर को भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र (Pirpainti police station area) में शकील मियां (Shakeel Miyan) नाम के एक व्यक्ति ने नीलम देवी (Neelam Devi) नाम की एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। और उसके अंग भी काट दिए।  पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए आरोपी से उधार पैसे लिए थे। जिसे महिला वापस नहीं कर पाई थी। आरोपी ने उसके अंग भी काट डाले।  इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 

    भागलपुर ,SP,  स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के परिजनों ने 2 आरोपियों को नामजद किया था, दोनों गिरफ्तार हो गए हैं। जांच में पता चला कि मृतका, अभियुक्त दोनों के खेत पास में हैं। दोनों में घनिष्ठ संबंध थे, मृतका ने अपनी लड़की की शादी में अभियुक्त से कुछ पैसे उधार लिए थे। अभियुक्त पैसे लौटाने के लिए दबाव बना रहा था। 

    स्वर्ण प्रभात ने बताया कि महिला व अभियुक्त में घनिष्ठ संबंध था,इसमें कुछ शरारती तत्व के द्वारा अफवाह फैलाई गई थी, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। आगे की कार्रवाई जारी है।केस की गंभीरता को देखते हुए SDPO व बाकी के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

    पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ। कल अभियुक्त ने मृतका पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के बयान पर दोनों अभियुक्त भाइयों पर केस दर्ज़ किया गया है।