श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने श्रीगर के बारजूला इलाके में दिवंगत अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (Syed Ali Shah Geelani) के नाम से पंजीकृत एक मकान को शनिवार को कुर्क कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जाता है कि इस मकान को 1990 के दशक में जमात-ए-इस्लामी (JEM) द्वारा खरीदा गया था और यह गिलानी के नाम से पंजीकृत था।
जानकारी के अनुसार गिलानी 2000 के प्रारंभ तक इस मकान में रहते थे और फिर वह शहर के हैदरपुरा इलाके में रहने चले गए थे। पिछले साल सितंबर में उनका निधन हो गया था। अधिकारियों के मुताबिक, बाद में यह मकान JEI के अमीर (प्रमुख) के आवास के रूप में उपयोग में लाया जाने लगा।
J&K | Late Separatist leader Syed Ali Shah Geelani’s house at Barzulla, Srinagar sealed by SIA on the orders of DM Srinagar. pic.twitter.com/jyZIWQGrjT
— ANI (@ANI) December 24, 2022
अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने बारजूला इलाके में ही एक अन्य रिहायशी मकान को भी कुर्क किया है। एसआईए की यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन जेईआई से जुड़ी संपत्तियों की कुर्की का हिस्सा है। SIA ने इस केंद्र-शासित प्रदेश में जेईआई की 188 संपत्तियों की पहचान की है। जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए या तो अधिसूचित किया गया है या फिर अधिसूचित किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बाटमालू थाने में दर्ज की गई एक प्राथमिकी की जांच का नतीजा है। एसआईए इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद अलगाववादी गतिविधियों के लिए धनराशि की उपलब्धता का मार्ग बंद करना और भारत की संप्रभुता के लिए खतरा बने राष्ट्र विरोधी तत्वों एवं आतंकवादियों के नेटअधिकारियों ने वर्क को ध्वस्त करना है।