सुनील जाखड़ (Photo Credits-ANI Twitter)
सुनील जाखड़ (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की रविवार शाम करीब चार बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंजाब पुलिस बे बताया कि हत्या में तीन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही पूरी घटना को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी ने आप पर निशाना साधा है। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि इस घटना से राज्य में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति बेनकाब हुई है। 

    ज्ञात हो कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बीजेपी नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि ये बहुत ही दुखदायी घटना है, पूरे पंजाब को बहुत बड़ा सदमा लगा है। इस घटना ने पंजाब में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेनाकाब किया है। ऐसी घटना दोबारा न घटे इसके लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को पुलिस को काम करने देना चाहिए।

    जाखड़ ने कहा कि पंजाब पुलिस को अपने तौर पर सभी (जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है या नहीं हटाई गई) की नए सिरे से गैर-राजनीतिक और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। जिन लोगों को निशाना बनाया जा सकता है उन्हें तुरंत सुरक्षा वापस दी जाए।

    सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और पंजाब में पिछले कुछ समय से हम देख रहे हैं कि घटनाओं का क्रम बहुत तेजी से बढ़ रहा है और इसका संदेश राष्ट्र स्तर पर जो जा रहा है वो पंजाब और राष्ट्र के हित में नहीं। इसे रोकने की आवश्यकता है।