modi-and-kovind
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने सोमवार को सिक्किम के स्थापना दिवस (Sikkim Foundation Day 2022) के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। सिक्किम 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था। 

    राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, “सिक्किम के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई। सिक्किम ने जैविक खेती और सतत विकास का मार्ग अपनाकर में देश के बाकी हिस्सों के सामने एक मिसाल पेश की है। निरंतर विकास और समृद्धि के लिए सिक्किम के सभी निवासियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं।” 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और वे राष्ट्र की प्रगति में बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। सिक्किम की स्थापना 16 मई 1975 को भारत के 22वें राज्य के रूप में हुई थी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। सिक्किम के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और वे राष्ट्र की प्रगति में बहूमुल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर राज्य के लोगों को सुख और उत्तम स्वास्थ्य दे।”