sonia
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को आज यानी बुधवार को उनके रुटीन चेकअप के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया। वहीं इससे पहले सोनिया को तबीयत बिगड़ने के बाद बीते 12 जून को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी हो कि, बीते 2 जून को सोनिया गांधी कोरोना से भी संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से ही गंगाराम अस्पताल में उनका बाकायदा रुटीन चेकअप होता रहता है।

    वहीं आज भर्ती के दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। सूत्रों के अनुसार उनके मुताबिक, सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थीं, जिसमें राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूते के फीते बांधते हुए भी दिखाई दिए थे। 

    इसके साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक भावनात्मक तस्वीर भी साझा की थी। अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि, मां से मिले प्यार को अब पूरे देश में फैला रहा हूं। बीते साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल उत्तरप्रदेश पहुंच चुकी है।