sonia
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi Health Update) की तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्हें फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते बुधवार (04 जनवरी) को सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) में भर्ती कराना पड़ा था। अब अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी है।

    सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘वायरल श्वसन संक्रमण के बाद भर्ती कराईं गईं सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी हो रहा है।” 

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष 76 वर्षीय सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के कारण बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ थीं। 

    सोनिया से मिलने पहुंचे बेटे राहुल 

    मिली जानकारी के अनुसार, मां का हालचाल लेने के लिए राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली लौट आए थे। हालांकि, उन्होंने आज यानी 06 जनवरी को वापस आकर भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की।