SpiceJet
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के दु्र्गापुर में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया है। जहां, मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान (SpiceJet Boeing B737 Passenger Plane ) (फ्लाइट नंबर-एसजी-945) एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले तूफान में फंस गया। विमान के तूफान में फंसने के वजह से उसके केबिन का सामान गिरने लगा। इस दौरान विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए।  

    जानकारी के अनुसार, इस विमान ने मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन तूफान में फंसने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस हादसे में घायल यात्रियों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य 30 घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    इस हादसे के बाद स्पाइसजेट प्रवक्ता ने एक बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा कि, आज मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान एसजी-945 को उतरते समय गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। उन्होंने कहा, स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करती हैऔर घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है।