VAISHNO-DEVI

    Loading

    नई दिल्ली. नए साल कि सुबह में एक बड़ी खबर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी भवन में भयंकर भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। वहींमरने वालो में दो महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही इस घटना में  20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हाल फिलहाल राहत और बचाव कार्य सतत जारी है। वहीं स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार घायलों को रेस्क्यु किया जा रहा है। लेकिन खबर लिखे जाने तक घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर जताया दुख 

    इधर इस घटना कि खबर मिलने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। सूत्रों के अनुसार  मरने वाले लोग अधिकतर उत्तरप्रदेश  और हरियाणा के रहने वाले हैं।

    राहुल गांधी और अन्नेय नेताओं ने भी  भी जताया दुःख 

    भीड़ में हुई धक्का मुक्की,मची भगदड़

    घटना के अनुसार बीते शनिवार को नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग कटरा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आए थे। इसी दौरान भीड़ में धक्का भयंकर मुक्की होने के बाद भगदड़ मच गई और इसमें कई लोग घायल हो गए। इस बाबत कटरा अस्पताल के बीआरओ डॉ गोपाल दत्त ने जानकारी दी कि, “अभी तक हमारे पास 12 लोगों के मरने की जानकारी आई है। आधिकारिक आंकड़ा अभी भी नहीं बताया गया है।”

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    नरायणा अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज

    इसके साथ ही डॉ। गोपाल दत्त ने बताया है कि, घायलों की कुल संख्या के बारे में अभी भी यहाँ स्थिति स्पष्ट नहीं हो प् रही है। फिलहाल मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं घायलों का इलाज यहाँ के स्थानीय नरायणा अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि, माता वैष्णो देवी भवन में भीड़ धक्का मुक्की रात के करीब ढ़ाई बजे शुरु हुई थी।