PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

Loading

नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पर पथराव की घटना नहीं थम रहीं हैं। कुछ दिन बीतते ही एक नई घटना सामने आ जाती है। इस बार कर्नाटक (Karnataka) में वंदे भारत पर पथराव की घटना सामने आई है। फ़िलहाल इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हां पथराव में खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि एक कोच की दो खिड़कियां टूट गईं हैं। फ़िलहाल रेलवे मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कुछ  उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव (pelted stones) किया है।

दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) के अनुसार कर्नाटक में शनिवार को मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जब कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया। घटना कृष्णराजपुरम-बेंगलुरू छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। मामले की जांच शुरू हो गई है।  

बेंगलुरु में कुछ लोगों ने तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके इससे ट्रेन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जा रही थी। रेलवे ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रेन संख्या 20608 मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया। इससे ट्रेन के एक डिब्बे की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।