
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से देश व्यापार जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने देश से भगोड़ा घोषित बिजनेसमैन विजय माल्या को अदालत की अवमानना के मामले 4 महीने कारावास की सजा सुनाई है। इसके आलावा सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को 2000 रुपए जुर्माना लगाने की सजा सुनाई है।
आपको बता दें कि, विजय माल्या को 2017 में ही सुको ने अवमानना के केस में दोषी ठहरा दिया था। जिस पर कोर्ट ने अब सजा का फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में केंद्र सरकार के पक्ष रख रहे वकीलों ने विजय माल्या को अधिकतम व कठोर सजा दिए जाने की मांग करी थी। केंद्र सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, विजय माल्या ने न सिर्फ विदेशी खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अदालत को गलत जानकारी दी, बल्कि पिछले 5 साल से कोर्ट में पेश न होकर आदेशों की अवमानना भही की है।
आपको बता दें कि, अगर विजय माल्या कोर्ट में 2 हजार रुपए का जुर्माना नहीं भरता है तो, ऐसे में न्यायालय माल्या की सजा 2 महीने फिर बढ़ा देगी। खबर के अनुसार शीर्ष अदालत ने विजय माल्या को 4 हफ्ते में ब्याज सहित 40 मिलियन अमेरिकी डालर वापस जमा करने को कहा है। यदि मामला एसा नही करता है तो उसकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी और जांच एजेंसी अपना कार्रवाई कर सकेंगी। ऐसे में निश्चित ही विजय माल्या की मुश्किलें लगातार और बढती जा रहीं हैं।