akasa-air
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. इस समय की बड़ी खबर के अनुसार, मुंबई (Mumbai) से बेंगलुरु (Bangluru) जा रही अकासा एयर (Akasa Air) की एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया है। इसके बाद इस फ्लाइट को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा है। वहीँ अकासा की ओर से इस बारे में अभी कोई भी बड़ी जानकारी नहीं दी गई है।

    वहीं विमान के सुरक्षित मुंबई लौटने पर उसकी जांच की गई। वहीं इस घटना के बारे में एयरलाइन ने अभी भी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। वहीं एमी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विमान में जलने की गंध आ रही थी। साथ ही जांच में एक इंजन पर पक्षी के जलने के भी निशान मिले हैं।  विमान मुंबई से बैंगलुरु जा रहा था। 

    गौरतलब है कि, बीते 6 अक्टूबर को तुर्की के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी थी। विमान ने इस्तांबुल से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के बीचे में ही अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग भी करवानी पड़ी थी।