ANI
drone Varun: ANI

    Loading

    पूणे: ड्रोन (drone) तो आपने बहुत देखा होगा पर अब भारत में ही एक ऐसा ड्रोन तैयार हुआ है, जो मानव यानी इंसान को लेकर उड़ने में सक्षम है। इसका नाम वरुण (Varun) रखा गया है। जो देश का पहला मानव ले जाने वाला ड्रोन है। करीब 100 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम  इस ड्रोन की खूबियों के चलते जल्द ही भारतीय नौसेना (Indian Navy) में शामिल किया जाएगा। 

    जानकारी के अनुसार ड्रोन वरुण को भारतीय स्टार्टअप सागर डिफेंस इंजीनियरिंग द्वारा विकसित किया गया है। इसे जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। देखने में हेलीकाप्टर जैसा दिखे वाले इस ड्रोन में एक इंसान बैठ सकता है। इसमें तमाम तरह के सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है।

    सागर डिफेंस इंजीनियरिंग संस्थापक ने बताया कि यह ड्रोन 100 किलोग्राम कार्गो वजन उठा सकता है। चिकित्सा निकासी के क्षेत्र में काम कर सकता है। यह 25-30 किमी की रेंज के साथ लगभग 30 मिनट तक उड़ान भर सकता है। खराबी के मामले में इसमें एक बैलिस्टिक पैराशूट होता है जो ऊपर आ सकता है। हम शहरी हवाई गतिशीलता की दिशा में काम कर रहे हैं।